KAMRUNAG LAKE

हिमाचल की एक रहस्यमयी झील,जिसमें छिपा है अरबों का खजाना



वैसे तो कहा जाता है कि दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह है जहां आज भी प्राचीन खज़ाना छुपा हुआ है। ऐसी ही है ये झील। ये एक ऐसी झील है जिसके बारे में कहा जाता है की उसमें अरबों रुपए का खज़ाना दफन है। यह है हिमाचल प्रदेश के पहाड़ो में स्थित कमरुनाग झील। हिमाचल प्रदेश के मण्डी से लगभग 60 किलोमीटर दूर आता है रोहांडा। यहीं से पैदल यात्रा शुरु होती कमरूनाग झील की। कठिन पहाड़ चढ़कर घने जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। इस तरह लगभग 8 किलोमीटर चलना पड़ता है।


इसमें झील में दबा है अरबो का खजाना 

मंदिर के पास ही एक झील है, जिसे कमरुनाग झील के नाम से जाना जाता है। यहां पर लगने वाले मेले में हर साल भक्तों की काफी भीड़ जुटती है और पुरानी मान्यताओं के अनुसार भक्त झील में सोने-चांदी के गहनें तथा पैसे डालते हैं। सदियों से चली आ रही इस परम्परा के आधार पर यह माना जाता है कि इस झील के गर्त में अरबों का खजाना दबा पड़ा है।



कोई भी इस खज़ाने को चुरा नही सकता

यहां से कोई भी इस खज़ाने को चुरा नही सकता। क्योंकि माना जाता है कि कमरुनाग के खामोश प्रहरी इसकी रक्षा करते हैं। एक नाग की तरह दिखने बाला पेड़ इस पहाड़ के चारों ओर है। जिसके बारे मे कहते हैं कि ये नाग देवता अपने असली रुप में आ जाता है अगर कोई इस झील के खजाने को हाथ भी लगाए।

इस झील में सोना चांदी चढ़ाने से होती है पुरी मन्नत 

देव कमरुनाग को वर्षा का देव माना जाता है। एक मान्यता के अनुसार भगवान कमरुनाग को सोने-चांदी व पैसे चढ़ाने की प्राचीन मान्यता है। यहां जून में लगने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा झील में सोने-चांदी के गहनों को अर्पित करते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों की मानें तो सदियों से चली आ रही इस परंपरा के आधार पर यह माना जाता है कि झील के गर्त में काफी बड़ा खजाना दबा हुआ है। कमरुनाग में लोहड़ी पर भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है।


कमरुनाग जी का जिक्र महाभारत में भी आता है।

कमरुनाग जी का जिक्र महाभारत में भी आता है। इन्हें बबरुभान जी के नाम से भी जाना जाता था। ये धरती के सबसे शक्तिशाली योधा थे। लेकिन कृष्ण नीति से हार गए। इन्होने कहा था कि कोरवों और पांडवों का युद्ध देखेंगे और जो सेना हारने लगेगी में उसका साथ दुंगा। लेकिन भगवान् कृष्ण भी डर गए कि इस तरह अगर इन्होने कोरवों का साथ दे दिया तो पाण्डव जीत नहीं पायेंगे। कृष्ण जी ने एक शर्त लगा कर इन्हे हरा दिया और बदले में इनका सिर मांग लिया। लेकिन कमरुनाग जी ने एक खवाइश जाहिर की कि वे महाभारत का युद्ध देखेंगे। इसलिए भगवान् कृष्ण ने इनके काटे हुए सिर को हिमालय के एक उंचे शिखर पर पहुंचा दिया। लेकिन जिस तर्फ इनका सिर घूमता वह सेना जीत की ओर बढ्ने लगती। तब भगवान कृष्ण जी ने सिर को एक पत्थर से बाँध कर इन्हे पांडवों की तरफ घुमा दिया। इन्हें पानी की दिक्कत न हो इसलिए भीम ने यहाँ अपनी हथेली को गाड कर एक झील बना दी।


ये झील सीधे पाताल तक जाती है।

ये भी मान्यता है कि ये झील सीधे पाताल तक जाती है। इसमें देवताओं का खजाना छिपा है। हर साल जून महीने में 14 और 15 जून को बाबा भक्तों को दर्शन देते हैं। झील घने जंगल में है और इन दिनों के बाद यहां कोई भी पुजारी नहीं होता। यहां बर्फ भी पढ़ जाती है। 



यहां पहुंचे कैसे?

हिमाचल प्रदेश के मण्डी से लगभग 60 किलोमीटर दूर आता है रोहांडा, यहीं से पैदल यात्रा शुरु होती है। कठिन पहाड़ चड़कर घने जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। इस तरह लगभग 8 किलोमीटर चलना पड़ता है।

अधिक जानकारी के लिए हमारी  वेबसाइट पर लॉगऑन करें ⬇⬇ 

https://www.jannatofhimachal.co.in/ If you liked this blog then comment and share the blog. and keep supporting Jannat Of Himachal facebook page here https://www.facebook.com/Himachali.Ankush/  ←← and follow on instagram as www.intagram.com/jannat_of_himachal




No comments:

Post a Comment